Peptech Time

  • Download App from
    Follow us on
  • दो लाख की चोरी में 60 साल के बुजुर्ग को पकड़ा मौत

    दो लाख की चोरी में 60 साल के बुजुर्ग को पकड़ा मौत

    इंदौर। माधवनगर थाना क्षेत्र में आइसक्रीम कारोबारी के दोपहिया वाहन से दो लाख रुपये चोरी होने के मामले में गिरफ्तार किए गए एक 60 साल के आरोपित की तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। पुलिस ने उसे बुधवार को इंदौर से तुलसी नगर इलाके से गिरफ्तार किया था। यहां लाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब हुई। माधव नगर अस्पताल ले जाने पर आधे घंटे उपचार चला। मगर डाक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए।
    उल्लेखनीय है कि राधेश्याम कुमरावत निवासी अलकापुरी के दोपहिया वाहन से मंगलवार को दो लाख रुपये चोरी हो गए थे। रुपये दोपहिया की डिक्की में रखे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को कुछ सुराग मिले थे। जांच के बाद पुलिस ने राधेश्याम नाम के एक आरोपित को चिह्नित किया। उसे ढूंढते हुए पुलिस इंदौर के तुलसीनगर पहुंची। यहां से उसे गिरफ्तार करने के बाद उज्जैन लाया गया। शाम को उसकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद क्राइम ब्रांच का आरक्षक कुलदीप उसे माधवनगर अस्पताल ले गया। यहां आधे घंटे के उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।
    ये कारण सामने आए
    एएसपी गुरुप्रसाद पराशर का कहना है कि राधेश्याम पर पूर्व में चार केस दर्ज हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे पकड़ा था। इधर डाक्टरों का कहना है कि राधेश्याम की उम्र 60 साल थी। उसे हाइ शुगर और लो बीपी था। इलाज की कोशिश की, मगर मौत हो गई। पुलिस हिरासत में हुई इस मौत ने पुलिस पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।

  • जन संपर्क न्यूज़

    Stay Connected

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Add New Playlist