नई दिल्ली।  में छाए घने कोहरे और ठंड ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहने के चलते विजिबिलिटी कम हो गई हैं। इसका असर करीब दर्जनों ट्रेनों पर पड़ रहा है।

उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह छाई घने कोहरे की चादर के कारण दृश्यता घटने के बाद दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, सहरसा नई दिल्ली एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, प्रयागराज नई दिल्ली एक्सप्रेस, चेन्नई नई दिल्ली एक्सप्रेस और लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित दिल्ली जाने वाली कुल 21 ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं। इससे पहले गुरुवार को कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण दिल्ली जाने वाली 13 ट्रेनें देरी से चल रही थीं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस को छूने की उम्मीद है।