नई दिल्ली | दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी मां के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक शाहरुख मौके से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश रही है।मृतक 25 वर्षीय नाजिम मौजपुर के अशोक मोहल्ला में रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह चाय की दुकान चलाता था। दुकान के पास ही आरोपी का मकान है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ साल पहले शाहरुख के पिता की मौत हो गई थी। नाजिम और शाहरुख में दोस्ती थी।नाजिम का उसके घर आना-जाना था। इसके चलते नाजिम की शाहरुख की मां के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं। नाजिम अक्सर शाहरुख की गैर मौजूदगी में उसके घर आता था, जो उसे पसंद नहीं था। शाहरुख के मना करने पर भी नाजिम मान नहीं रहा था। गुरुवार को शाहरुख बुलंदशहर गया था। इसी दौरान उसके दोस्त ने उसे फोन कर बताया कि नाजिम उसके घर गया था। शनिवार को शाहरुख लौटा। रात 8:30 बजे नाजिम दुकान पर बैठा था, तभी शाहरुख ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।