छतरपुर। गढ़ीमलहरा स्थित बघराजन माता मंदिर में हर वर्ष हजारों की तादाद में लोग दर्शन करने आते हैं। मनोकामना पूर्ण करने वाली बघराजन माता के मंदिर में अष्टमी एवं नवमी को दरबार लगता है। दरबार में शामिल होकर लोग अपनी विपदाएं दूर करने का मार्ग खोजते हैं। बुधवार को विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई।
बघराजन माता मंदिर के पुजारी राजकुमार बाजपेयी ने बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन है यहां माता समा गईं थीं। माता के दर्शन करने देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं। पुजारी के मुताबिक हर वर्ष अष्टमी एवं नवमीं को दरबार लगता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि उनके द्वारा जो भी मन में कामना की गई उस कामना को मातारानी ने पूरा किया है। 9 दिनों तक लगातार भण्डारा चलाया जाता है। बड़ी संख्या में लोग बघराजन माता के दर्शन करने के बाद भण्डारे का प्रसाद लेना नहीं  भूलते।