टीवी इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन रही जाने वाली भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। हर्ष और भारती के बीच का प्यार ही नहीं बल्कि कपल की कॉमिक टाइमिंग भी खूब पसंद है। उनकी हर हरकत कपल के फैंस को बहुत गुदगुदाती है। दो महीने पहले अप्रैल में हर्ष और भारती के घर नन्हे शहजादे के रूप में खुशियां आई थी और तभी से फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। समय-समय पर बेटे की तस्वीरें साझा करने के बावजूद भी अभी तक सोशल मीडिया यूजर्स को भारती के लाल का चेहरा नहीं देखने को मिला था। लेकिन आखिरकार लंबे समय बाद पूरे भारत में फैले अपने फैंस की दिली इच्छा पूरी करते हुए भारती और यश ने अपने बेटे का चेहरा दिखा दिया है। सोशल मीडिया पर हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।जन्म के कई दिनों बाद अपने बेटे के नाम का खुलासा करने वाली भारती सिंह ने आज अपने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक भी दिखा दी है।  भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे गोला उर्फ लक्ष्य का चेहरा देखने के लिए लोग बेकरार थे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो व्लॉग के जरिए अपने बेटे लक्ष का चेहरा लोगों को दिखाया। वीडियो की शुरुआत में भारती सिंह कहती हैं, 'हर्ष नहाने गया है... यार आज आप लोग गोला देख लोगे। मुझे बहुत मैसेज मिले थे, बहुत ताने भी मिले थे, लेकिन आज आखिरकार आप गोला को देख लेंगे। वैसे तो बर्थडे के व्लॉग पर ही दिखा देना चाहिए था, लेकिन बाहर गए थे तो अच्छे से नहीं हो पाता। हर्ष और भारती का गोला है, ऐसे थोड़ी की चादर हटाया और चेहरा दिखा दिया। मैं तो बहुत एक्साइटिड हूं, वो सो रहा है अभी, तैयार कर देती हूं। क्योंकि आपको पहली बार दिखाना है तो हीरो लगना चाहिए न।'