नई दिल्ली   ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने भोपाल की पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता विभा पटेल को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने प्रेस नोट जारी कर विभा पटेल को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को पार्टी ने पद से हटा दिया था।

ये प्रेसनोट जारी किया गया है।