पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर लड़ेगी, सहयोगी कैप्टन की पार्टी 37 और SAD संयुक्त 15 पर कैंडिडेट्स उतारेंगी
नई दिल्ली भाजपा और सहयोगी दलों के बीच सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को इसका ऐलान किया। नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारेगी। पंजाब लोक कांग्रेस यानी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी 37 सीटों पर लड़ेगी। इसके अलावा एक अन्य सहयोगी SAD संयुक्त को 15 सीटें दी गई हैं।