टीकमगढ़। नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की विजय दशहरा का पर्व शनिवार को जिले भर में पारंपरिक तरीके से मनाया गया। टीकमगढ़ शहर में रात 9 बजे नजरबाग परिसर में 35 फीट लंबा रावण ओर उसके भाई मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया।
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार  और कांग्रेस विधायक यादवेंद्र  सिंह ने राम जी लक्ष्मण जी का स्वागत किया। राम जी के जय कारे लगाए गए। नजर बाग मैदान पूरा दशकों से भरा हुआ था इसके बाद देर रात तक देवी प्रतिमाओं का चल समारोह निकाला गया। शोभायात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग देर रात तक बैठे रहे। वही रावण दहन के पहले टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह ओर  केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने  मंच से कहा हमें अपने अंदर के रावण को मारना होगा।