इंदौर। रविवार को इंदौर के गांधी हाल में संस्था आनंद है द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था आनंद है के संस्थापक पलक आनंद नरवरिया ने बताया कि ये रक्तदान शिविर का आयोजन विशेषकर थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के जीवन बचाने के लिए किया गया है। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर सभी का उत्साहवर्धन किया। शहर के कई कलाकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुऐंसर्स का सम्मान भी संस्था द्वारा किया गया और दिव्यांग बच्चों द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गयी। वहीं कामेडियन रंजीत भिया इंदौरी ने बताया कि सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर मे शाम तक लगभग 300 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। संस्था आनंद रक्तदान के साथ ही शिक्षा आत्मरक्षा, भोजन, वृद्ध जनों निराश्रितों कि सेवा, चिकित्सा , निशुल्क एंबुलेंस सेवा जैसे कई जनसेवा के कार्य करती है।