अतिमक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम अभियान जारी है।  अब उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक साथ शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाने की छूट दे दी है। इसके बात सर्वे कर अतिक्रमण हटाया और अवैध निर्माण ढहाया जा रहा है। शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली नगर निगम इलाके की खड्डा कालोनी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करेगा।वहीं, एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि,  दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। कार्रवाई के विरोध में ओखला से आम आदमी पार्टी कि विधायक अमानतुल्लाह खान मौके पर ही धरने पर बैठ गए। बावजूद इसके यहां पर अतिक्रमण हटाया गया। वहीं, विरोध कर रहे लोगों को  दिल्ली पुलिस ने लाठियां चलाकर मौके से हटाया। वहीं, पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह खान सहित कई लोगों को देर शाम गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन उन्हें कुछ देर में जमानत मिल गई।