दमोह(राजेन्द्र तिवारी)। बटियागढ़ थाना और नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी की सीमा में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सुनार नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखाई देने से सनसनी के हालात बन गए। सूचना पर बटियागढ पुलिस मौके पर पँहुची और ग्रामीणों की मदद से नदी से शव निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। 
मृतक की शिनाख्त खिलान पति परसू अहिरवार उम्र 50 वर्ष निवासी सरिया थाना बटियागढ़ के रूप में की गई है। बताया जा रहा मृतक पिछले 3 दिन से गायब था, परिजनों ने बटियागढ़ थाना में गुमइंसान रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मृतक की बाइक चैनपुरा गांव के पास मिलने की भी जानकारी मिली है। बटियागढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक के पुत्र ने घटना की जानकारी दी।