बैतूल। जिले के चिचोली मे नवरात्री के पावन अवसर पर पहली बार महिला मंडल के द्वारा गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ, जहा पहुंचे उद्योगपति एवं पूर्व विधायक निलय डागा और केवीसी विजेता बंटी वाडिवा नगर के गणमान्य लोग अजीत पटेल बटनू पटेल सुधीर जायसवाल राहूल पटेल देवेन्द्र आर्य संजय चौधरी गोलू गोस्वामी भुरा आर्य सहित अन्य साई धाम परिवार एवं महिला मंडल ने मां दुर्गा भवानी का पूजन-पाठ आरती कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ किया। निलय डागा ने कहा मातृशक्ति की कृपा हमारी चिचोली सहित जिले पर हमेशा बनी रहे। महिलाओं ने हौसला कर पहली बार गरबा डांडिया महोत्सव आयोजित किया। यहां पहुंचने पर बहुत अच्छा लगा सबको बधाई शुभकामनाये। वहीं केवीसी विजेता बंटी वाडिवा ने कहा कोशिश करने वालों की हार नही होती। जीवन में संघर्ष करते रहना चाहिए कामयाबी हासिल अवश्य होगी। पार्षद अनिता पटेल गौरी प्रमिला पटेल ने कहा महिला मंडल ने गरबा महोत्सव का आयोजन कर महिलाओं में जोश और उमंग आनंदित कर दिया है ऐसे महिलाओ के आयोजन होते रहना चाहिए। महिला मंडल अध्यक्ष चिन्ता जायसवाल ने कहा इस भव्य गरबा महोत्सव में सबका तहे दिल आभार, सबके सहयोग से इतना बड़ा आयोजन कर पाई हूं। अतिथियो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व सभी को सांत्वना पुरूस्कार वितरित किए।