नई दिल्ली | राजधानी में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों का इंतजार शनिवार को खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, यह राहत कुछ देर के लिए हो सकती है। इसके अगले दिन मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 37.7 व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 50 से 85 फीसदी रहा। वहीं, नजफगढ़ में पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।इसी तरह दिल्ली के अन्य बाहरी इलाकों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की स्तर की बारिश दर्ज की सकती है।