ईशानगर। नगर में जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा शनिवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जित की गईं। भक्तों ने नम आंखों से माता रानी की विदाई की। पूरे दिन बादल रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा और विसर्जन यात्रा में भक्ति डीजे एवं बैंड बाजों की धुनों पर जमकर नाचते हुए दिखे। वहीं देर रात तक मूर्ति विसर्जन किया गया। जहां पुलिस  स्टाफ मौजूद रहा।
विसर्जन जुलूस में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए लोग बड़ी संख्या में भक्तगण विसर्जन यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान  ईशानगर सहित क्षेत्र के पठादा, बोड़ा, सीगोंन, नन्नीबंधी, बंधीकला, पहाडग़ांव सहित दर्जनों गांव की दुर्गा प्रतिमा कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन के लिए नाचते गाते जयकारे लगाते हुए धूमधाम से पचेर घाट धसान नदी ले जाया गया जहां पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के पूर्व महिलाओं ने मां को सिंदूर लगाकर सुहाग की रक्षा की कामना की। इस मौके पर नायब तहसीलदार अरविंद शर्मा थाना प्रभारी किशोर पटेल सहित पुलिस स्टाफ व होमगार्ड एवं एनडीआरएफ की टीम मौजूद रही।