छतरपुर। शहर के नौगांव रोड पर स्थित पॉश कॉलोनी पेप्टेक टाउन में इन दिनों नवरात्र महोत्सव की धूम चल रही है। कॉलोनी के श्री राधा कृष्ण मंदिर में माता की मनोरम प्रतिमा को स्थापित कर कॉलोनीवासियों के द्वारा प्रतिदिन यहां विभिन्न सांस्कृतिक और भक्तिमय कार्यक्रमों का आयेाजन किया जा रहा है। 
कॉलोनी समिति की ओर से अमित अग्रवाल ने बताया कि 4 अक्टूबर को यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। 5 अक्टूबर को खनिजदेव चौहान की प्रस्तुति हुई। 6 अक्टूबर को गरबा के माध्यम से महिलाएं माता की आराधना करेंगी। 7 अक्टूबर को झारखण्ड की प्रख्यात गायिका श्वेता अग्रवाल अपनी प्रस्तुति देंगी। 8 अक्टूबर को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 9 अक्टूबर को महाआरती के साथ गरबा नृत्य का आयोजन होगा। 10 अक्टूबर को मयूर नृत्य और डांडिया का आयोजन होगा। 11 अक्टूबर को कन्याभोज एवं भण्डारे का आयोजन होगा और 12 अक्टूबर को माता की प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।