मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की प्रकिया जारी है। मध्य प्रदेश की 99 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के आरक्षण में 15 सीटें अनुसूचित जाति (8 महिला), 6 सीटें अनुसूचित जनजाति (3 महिला) और 28 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (14 महिला) के लिए आरक्षित हुईं। पिछली बार 25 नगर पालिका ही आरक्षित थीं। वहीं, महिलाओं के लिए अनारक्षित 25 पद होंगे।

मध्य प्रदेश की 99 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के आरक्षण में 15 सीटें अनुसूचित जाति (8 महिला), 6 सीटें अनुसूचित जनजाति (3 महिला) और 28 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (14 महिला) के लिए आरक्षित हुई। पिछली बार 25 नगर पालिका ही आरक्षित थी। वहीं, महिलाओं के लिए अनारक्षित 25 पद होंगे।भोपाल के रविंद्र भवन में आरक्षण की प्रक्रिया की जा रही है। इस बार नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। प्रक्रिया शुरू होने से पहले आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। बता दें प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर पद के लिए नया आरक्षण नहीं होगा। इनके आरक्षण के लिए मई 2020 की प्रक्रिया ही मान्य होगी।