टीकमगढ़, /  मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. सुनील कटियार के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति के द्वारा खरगापुर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की लीड संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी, परामर्शदाता द्वाराका प्रसाद तिवारी, अमर सिंह विक्रम सिंह, मानवेंद्र सिंह, रुद्र प्रताप सिंह एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसीप्रकार नवांकुर संस्था त्रिदेव गौ मानव सेवा समिति के संचालक मुन्नीलाल यादव द्वारा ग्राम अजनौर एवं बड़ागांव में एकादशी पर्व पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर त्रिदेव गौ मानव सेवा समिति के सचिव अमर यादव के खेत पर सुरक्षा और सेवा की जिम्मेदारी निर्देश रामवती कुशबाहा को सौंपी गई। पौधारोपण कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति सह राज्य प्रभारी हरिशरण समारी, जिला योग प्रभारी आशाराम कुशवाहा, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला अध्यक्ष गौ गुरू सत्यप्रकाश यादव, मेहरबान सिंह यादव, सुरेश यादव, अयांश यादव, आरती यादव, सूर्यांश यादव, रवि यादव, रामवती कुशवाहा उपस्थित रहे।