पवई। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माता रानी की नौ रूपों की प्रतिमाये विराजित की गई थी एवम् रामलीला का मंचन भी किया गया था। ग्राम की कमेटी द्वारा किया जा रहा था साथ ही इनामी लकी कूपन ड्रॉ का अयोजन भी रखा गया था।
उक्त कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के मार्ग दर्शन से पूर्व से चली आ रही परम्परा का निर्वहन किया गया। युवा कार्यकर्ताओ ने बिना किसी निर्विघ्नता के माता रानी की कृपा से संपन्न हुआ। मातारानी की प्रतिमाओं का जुलूस संपन्न कराने में शाहनगर पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा है। आज बुराई से अच्छाई की जीत हुई है और हर घर में पनप रहे रावण का वध प्रभु श्रीराम ने किया है। आज दशहरा की रात्रि में लकी ड्रॉ कूपन कार्यक्रम को भी क्षेत्र से आए हुए वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया जिसमे बिसानी निवासी सानू त्रिसोलिया को प्रथम पुरुस्कार मातारानी की कृपा से प्राप्त हुआ है।
इसी प्रकार से और भी अनेक इनामी पुरुस्कार अलग अलग जगह को लोगों प्राप्त हुआ है। दशहरा संबंधी कार्यक्रम को सफल बनाने मै कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं तथा ग्राम एवं क्षेत्र आई हुई जनता जनार्दन का सराहनीय योगदान रहा है।