नई दिल्ली। शाह रुख खान और गौरी खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। 22 मई बुधवार को सुहाना 24 साल की हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बीच शाह रुख खान की बेस्ट फ्रेंड और बी टाउन एक्ट्रेस काजोल ने सुहाना के बर्थडे विश किया है। 

इसके साथ ही उन्होंने शाह रुख की बेटी की एक प्यारी तस्वीर को शेयर कर वाहवाली लूटी ली है। आइए एक नजर काजोल के इस पोस्ट की तरफ डालते हैं। 

काजोल ने सुहाना को दी जन्मदिन की बधाई

शाह रुख खान और काजोल हिंदी सिनेमा को दो पक्के दोस्त माने जाते हैं। ऑनस्क्रीन इन दोनों की जोड़ी काफी हिट मानी जाती है। यही नहीं असल जिंदगी में भी एक दूसरे की फैमिली के लिए किंग खान और काजोल प्यार लुटाते हुए नजर आते रहते हैं। ऐसे में सुहाना खान के जन्मदिन पर काजोल के लेटेस्ट पोस्ट ने सुर्खियां बटोर ली हैं।

दरअसल काजोल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर सुहाना की एक लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- प्यारी लड़की सुहाना खान आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इस तरह से काजोल ने सुहाना पर प्यार बरसाया है। 

मालूम हो कि सुहाना खान ने बीते साल डायरेक्टर जोया अख्तर की ओटीटी फिल्म द आर्चीज से हिंदी सिनेमा में कदम रखा लिया था। अपनी डेब्यू फिल्म में कमाल की एक्टिंग के लिए सुहाना की काफी सराहना भी हुई। 

पिता शाह रुख संग इस मूवी में दिखेंगी सुहाना

द अर्चीज के बाद आने वाले समय में सुहाना खान अपने पिता शाह रुख खान के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाती हुईं दिखेंगी। फिल्म का नाम किंग है और इसकी चर्चा फिलहाल तेजी से चल रही है। ये पहला मौका होगा जब बाप-बेटी की जोड़ी शाह रुख और सुहाना किसी मूवी में एक साथ दिखेंगी।