उमरिया, तपस गुप्ता। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शावकों की अठखेलियां देख पर्यटक रोमांचित हो गये। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ-बाघिन, शावकों के मौसम के साथ अंदाज भी बदल जाते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटक जंगल सफारी के लिए बीटीआर के खितौली जोन में जंगल सफारी में प्राकृतिक सुंदरता के साथ वन्य प्राणियों के दीदार के लिए जंगल में सैर कर रहे थे। कि टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में बाघिन कांटीबाह वन मार्ग में बैठी हुई थी। दो शावक पेड़ पर अठखेलियां करते हुए पर्यटकों को दिखाई दिए।

दोनों शावक पेड़ पर चढ़े हुए थे। शावको की मां बाघिन कांटी बाह वन मार्ग में बैठकर शावको की सुरक्षा कर रही थी। टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को शावकों की अठखेलियां तो देखने को मिली। लेकिन पेड़ पर चढ़कर शावको की अठखेलियां पर्यटकों को बहुत कम ही देखने को मिलती हैं। पर्यटकों के लिए यह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कभी ना भूल पाने वाला नजारा बन गया वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। टाइगर रिजर्व के जानकार बताते हैं कि कांटी वाह बाघिन की उम्र लगभग 6 वर्ष के करीब होगी। बाघिन के तीन शावक है। शावको की उम्र लगभग 9 माह होगी। बाघिन खितौली के जंगलो में दिखाई देती है। बाघिन की टेरीटरी वाले क्षेत्र का नाम कांटी वाह है। इसलिए बाघिन को पर्यटक और गाइड जिप्सी चालक कांटी वाह बाघिन के नाम से जानते हैं।

न्यूज़ सोर्स : Correspondents