छतरपुर। किसान जागरण पदयात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। विगत दिवस यह यात्रा बड़ामलहरा पहुंची। यहां पहुंचने पर पदयात्रा में शामिल लोगों का आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा के संयोजक डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि अक्टूबर या नवंबर में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों को उपचार की तमाम विधियां बताते हुए मरीजों का उपचार किया जाएगा।
प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए यात्रा के संयोजक डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि इस चिकित्सा से जीवन शक्ति को मजबूत किया जाता है। औषधि के साथ-साथ उपवास  चिकित्सा में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। गंभीर बीमारियों को शरीर में पनपने से पहले ही समाप्त करना प्राकृतिक चिकित्सा का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शरीर बीमारी आने के पहले ही तमाम संकेत देता है लेकिन हम उन्हें नजर अंदाज कर देते हैं। कटी स्नान, एनिमा, मिट्टी स्नान, वाष्प स्नान, मालिश आदि से कुछ ही समय में रोगी ठीक हो जाता है। किसान जागरण पदयात्रा में प्रमोद जैन, अशोक कुशवाहा, मलखान सिंह, राजेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। यह यात्रा मैलवार होते हुए सड़वा निकल गए।