नई दिल्ली। यश राज फिल्म्स हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना कैंप है। शाह रुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक, कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स को YRF ने सुपरस्टार बनाया है, तो वहीं कई एक्टर्स आज भी इस कैंप का हीरो बनने के लिए तरसते हैं। यश राज फिल्म्स के सितारों की लिस्ट में एक नाम बेहद खास है। इस स्टार को यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा दोनों दिग्गज डायरेक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला। आइए जानते हैं कौन है ये सुपरस्टार...

YRF के साथ इंडस्ट्री में रखा कदम

यश राज फिल्म्स के साथ कई एक्टर्स ने अपने करियर की शुरुआत की। इनमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। मॉडलिंग बैकग्राउंड से आने वाली अनुष्का का बॉलीवुड से कोई लेना- देना नहीं है यानी वो एक आउटसाइडर हैं। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने दौलत और शोहरत दोनों कमाई। अनुष्का शर्मा आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं।

अनुष्का बनीं वो इकलौती एक्ट्रेस

बॉलीवुड में यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा ने कई हीरोइनों को डायरेक्ट किया है। पर्दे पर दोनों ने अभिनेत्रियों को कमाल का स्क्रीन प्रेजेंस दिया। रानी मुखर्जी से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक, इस लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन ऐसी सिर्फ एक अभिनेत्री है जिसने यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा दोनों के साथ काम किया है। इस एक्ट्रेस का नाम है अनुष्का शर्मा।

आदित्य चोपड़ा ने किया डायरेक्ट

अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स के बैनर तले की थी। उन्होंने बॉलीवुड में कदम फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ रखा था। अनुष्का शर्मा के अपोजिट शाह रुख खान मेल लीड में थे। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई थी और फिल्म हिट रही थी। रब ने बना दी जोड़ी का डायरेक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया था।

यश चोपड़ा की फिल्म में हुई एंट्री

अनुष्का शर्मा ने इसके बाद यश राज फिल्म्स की मूवी जब तक है जान में नजर आईं। एक बार फिर अनुष्का के हीरो शाह रुख खान बने, लेकिन इस बार डायरेक्टर यश चोपड़ा था। इसके साथ अनुष्का शर्मा पहली एक्ट्रेस बन गईं, जिन्हें यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा दोनों के साथ काम करने का मौका मिला। जब तक है जान में शाह रुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ कटरीना कैफ भी लीड रोल में थीं।