टीकमगढ़, / कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ शोभाराम रोशन के कुशल मार्गदर्शन में ब्लॉक बल्देवगढ में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को लेकर के आशा कार्यकर्ताओं, स्कूल टीचरों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में बी.एम.ओ. डॉ. अभिषेक सोलंकी एवं बी.सी.एम. पुष्पा द्विवेदी के द्वारा एनिमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान एनीमिया के लक्षण, एनीमिया से बचाव हेतु आयरन फोलिक एसिड की गोलियां खाने की सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि समस्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को 6 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों को आयरन की सीरप एक-एक सप्ताह में दो बार पिलाना है। इसके पष्चात समस्त शासकीय और शासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में आयरन की गोली प्रति मंगलवार खाना खाने के बाद समस्त बच्चों को खिलानी है। कक्षा एक से 5 के बच्चों को गुलाबी रंग की गोलियां एवं कक्षा 6 से 12 वीं के बच्चों को नीले रंग की गोलियां प्रति मंगलवार को खाना खाने के बाद खिलाई जानी है। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के क्षेत्रीय समन्वयक हुसैन खान के द्वारा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक सहयोग किया गया एवं एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की सतत मॉनिटरिंग एविडेंस एक्शन इंडिया से क्षेत्रीय समन्वयक हुसैन खान के द्वारा लगातार की जा रही है। जिले पर इसके फीडबैक उनके द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।