दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के चैनपुरा बरखेरा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे  ऑटो में सवार लोग घायल हुए हैं। वहीं दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहंी दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रिफर किया है। घटना का वीडियो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए शोक जताया है और मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। वहीं घायलों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक मदद की भी बात कही है।