बैतूल(सुरेन्द्र बावने)। चिचोली मे नव रात्री के पावन अवसर पर महिला संगठन के द्वारा भव्य दो दिवसीय 5 एवं 6 अक्टूबर को गरबा डांडिया नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक राजेन्द्र जायसवाल संतोष मालवीय अनिल कुशवाहा विजय आर्य कमलेश सोनी राजेश जायसवाल एवं नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा मालवीय उपाध्यक्ष वह पत्रकार गण सहित नगर वासियों ने महिला मंडल की मां दुर्गा की आरती पूजा अर्चना कर गरबा महोत्सव का किया गया। इसके पश्चात एक सैकडा से अधिक महिलाएं वह बालिकाओं ने शानदार खुबसूरत वस्त्र साज सज्जा धारण कर एक से एक गुजराती गीतों की धुन पर जमकर गरबा और खूब आनंद लिया। अध्यक्ष चिंता राजेश जायसवाल ने कहा नव रात्री पर्व पर महिला संगठन के द्वारा लगातार दुसरी बार गरबा महोत्सव बड़े शान और उत्साह से सबके सहयोग से हो रहा है जिसमें चिचोली सहित आसपास के क्षेत्र के महिलाओं बालिकाओ ने भाग लेकर नव रात्री महोत्सव का देर रात्रि तक आनंद उठा रहे हैं जहां पहुंची नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा नव रात्री पर्व पर महिला संगठन दवरा गरबा महोत्सव में बहुत ही आनंद और मजा आया है। वहीं थाना प्रभारी हरिओम पटेल का पुलिस बल गरबा मे चाक चौकंद व्यवस्था लगे है चारो ओर मोबाईल वाहन ,100 डायल से  गस्त कर सतर्कता बरती जा रही है।