सिवनी। जिले के कुरई थाना अंतर्गत स्कार्पियो वाहन से 6 नग गौवंस जब्त किये गए। वाहन चेकिंग के दौरान जब स्कार्पियो गाड़ी नही रुकी और भागने लगी तो पुलिस को शक हुआ और कुरई पुलिस ने पीछा किया तब गाड़ी पकड़ाई पर आरोपी स्कार्पियो गाड़ी छोड़कर भागने मे सफल हुए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गाड़ी सिवनी से नागपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान कुरई पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई। कुरई पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस को स्कॉर्पियो वाहन से 6 नग गौवंश मिला है।