टीकमगढ़। मनुष्य जीवन को स्वस्थ एवं निरोग बनाने के लिए योग एवं व्यायाम जरूरी है योग करने वाला हर वह व्यक्ति स्वस्थ एवं निरोगी रहता है जो अपनी रोज की दिनचर्या में योगाभ्यास करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अजयगढ़ की सभी शासकीय संस्थाओं में जनप्रतिनिधियों के साथ शासकीय कर्मचारी एवं बच्चे भी योग अभ्यास करते दिखे एवं जीवन में योग के महत्व को समझा। अजयगढ़ के मॉडल स्कूल में नगर परिषद की अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, भाजपा नेता शैलेंद्र श्रीवास्तव, एवं मंडल महामंत्री राजेंद्र खटीक के साथ कई  जनप्रतिनिधियों ने शासकीय कर्मचारियों एवं स्कूल के बच्चों के साथ योगाभ्यास किया, अजयगढ़ थाना प्रभारी बकथ सिंह के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को योग करने के तरीके बताए गए।