अमरपाटन। दरअसल कुछ दिनों पहले युवा कांग्रेस के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने अपने एक्स अकाउंट में एक वीडियो शेयर करके बेटियों और महिलाओं पर हो रही घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से कार्रवाई की मांग की थी जिस पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई थी। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन पर एफआईआर दर्ज करवा दी थी। जिसको लेकर आज अमरपाटन के सतना चौराहे पर युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन किया है।